सीएचसी के बाहर अतिक्रमण पर चला पुलिस का अभियान
मेरठ, मई 17 -- मवाना तहसील रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के बाहर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को मवाना पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने अस्पताल के बाहर लगे ठेले हटवाते हुए दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने अस्पताल के बाहर अवैध रूप से ठेले लगाए जाने की शिकायत अधिकारियों से की थी। उनका कहना था कि अतिक्रमण के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही 108 एंबुलेंस के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। डॉ. अरुण कुमार ने यह भी बताया कि अस्पताल के बाहर से गुजरने वाली महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आ रही थीं। इस संबंध में कई बार ठेला संचालकों को समझाया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.