सीएचसी के प्री फेब्रिकेटेड अस्पताल पतरातू में एसी की हुई चोरी, पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को
रामगढ़, मई 29 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्री फेब्रिकेटेड अस्पताल के बी ब्लाक से एसी की चोरी कर ली गई थी। जिसे लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार की ओर से गुरुवार क़ो पतरातू थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए पतरातू थाना में तैनात एएसआई सुजीत कुमार सिंह ने जांच कर चोरी करने के आरोप एक युवक क़ो गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी हुई एसी क़ो बरामद कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पतरातू ब्लाक कैंपस के आवास में रहने वाले विकास कुमार उर्फ़ बौना उम्र 20 वर्ष पिता योगेश राम क़ो पतरातू थाना कांड संख्या 130/26 के तहत शुक्रवार क़ो न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.