आगरा, मई 31 -- उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन लखनऊ की टीम ने बीते दिनों सैंया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। वहां जन औषधि केन्द्र में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है । उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन लखनऊ के टीम प्रभारी एके राठौर ने शुक्रवार को सीएचसी सैंया का निरीक्षण किया था। परिसर मे संचालित जन औषधि केन्द्र में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर नाराजगी जताई थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार भारती ने जन औषधि केन्द्र में व्याप्त लापरवाहीं पर संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय टीम गठित की है। पीएचसी इरादतनगर प्रभारी डा नागेन्द्र सिंह व चीफ़ फार्मासिस्ट सुनील तिवारी को जांच सौंपी है। यह भी पढ़ें- सीएचसी के जन औषधि केंद्र पर मिली एक्सपायरी दवाएं जांच रिपोर्ट आन...