कुशीनगर, मार्च 15 -- कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में अनियमितता और चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने डीएम से शिकायत की है। उन्होंने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई चिकित्सक अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के बजाय चिकित्सक मरीजों को बाहर के निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए लिख रहे हैं, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है और इससे मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है। इसके अलावा कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दस वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.