फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- कायमगंज, संवाददाता। भारतीय कृषक एसोसिएशन ने सीएचसी में और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशासन को मांग पत्र सौंपा है। पत्र में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई है। एसोसिएशन के किसान नेताओं का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल परिसर में मरीजों को दवाइयों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है और कुछ मामलों में बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। संगठन ने अस्पताल प्रशासन के व्यवहार और प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि जनहित में यहां की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए।किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार, विनीत कुमार, मंजेश यादव ने एसडीएम से कार्रवाई सुनिश्चित करने...