सीएचसी की दुर्व्यवस्था पर सांसद ने जताई नाराजगी
चंदौली, मई 26 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम विभाग की ओर से जिले में रेड अलर्ट जारी होने और भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधाओं का हाल जानने के लिए सोमवार की रात राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने सीएचसी नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया।
अस्पताल की दुर्व्यवस्था इस दौरान अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं की कमी साफ-सफाई का अभाव और शौचालयों से निकल रही दुर्गंध पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। सीएमओ से वार्ता कर मरीजों के बेहतर इलाज के इंतजाम कराने के निर्देश दिए। मरीजों और तीमारदारों ने सांसद से शिकायत करते हुए बताया कि अस्पताल में उपचार के नाम पर केवल कोरमपूर्ति की जाती है। दुर्घटना अथवा गंभीर मरीजों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया तथा अन्यत्र बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है।
बिजली और पेयजल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.