औरैया, मई 2 -- अछल्दा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर बच्चों और महिलाओं के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी और बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रभाव से अस्पताल में रोजाना भीड़ का माहौल बना हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों में खांसी, बुखार और पेट से संबंधित समस्याएं अधिक सामने आ रही हैं, जबकि महिलाओं में कमजोरी, वायरल संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले बढ़े हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे इलाज में समय भी अधिक लग रहा है और स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बढ़ा है।सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.