कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर मरीजों के लिए शुद्ध व ठंडा पानी पीने के लिए बिड़ला चीनी मिल द्वारा स्थापित आरओ वाटर कूलर विभागीय देख रेख के अभाव में धूल फांक रहा है। इस गर्मी के मौसम में आने वाले मरीजों को पानी पीने के लिए बाहर दुकानों पर जाना पड़ रहा है। हाटा सीएचसी पर मरीजों की भीड़ को देखते हुए लोगों की मांग पर बिड़ला शुगर मिल हाटा के तत्कालीन अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने मिल के तरफ से लगभग एक लाख रुपये की लागत से तीन साल पूर्व एक आरओ वाटर कूलर लगवाया था। यह लगभग दो माह से खराब है और वहां धूल से भर गया है। यह आरओ वाटर कूलर ऐसे स्थान पर लगाया गया है, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी से लेकर सभी लोगों की नजर पड़ती है।फिर भी कोई इसे ठीक कराने में रुचि नहीं ले रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.