कानपुर, मई 19 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को राज्य परिवर्तन आयोग प्लानिंग यूनिट के नोडल अधिकारी पूनम सिंह ने निरीक्षण किया, जहां पर मरीजों और तीमारदारों से सीएचसी के सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। सीएचसी में मंगलवार को राज्य परिवर्तन आयोग प्लानिंग यूनिट की नोडल अधिकारी पूनम सिंह ने निरीक्षण किया। यहां पर ट्यूबरक्लोसिस डिपार्मेंट, एक्स-रे यूनिट, डेंटल यूनिट, ओपीडी एवं इमरजेंसी कक्ष, आयुष्मान कार्य पटल, औषधि वितरण कक्ष, चिकित्सालय के प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर सहित पैथोलॉजी यूनिट का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय के वार्ड का अवलोकन किया एवं उसमें भर्ती मरीजों से चिकित्सालय में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के विषय में बात की, जिस पर दूरदराज से आए मरीजों ने बताया कि, सीएचसी में जांच एवं औषधि ...