मेरठ, मार्च 16 -- सोमवार को एसडीएम मवाना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होने उपस्थिति रजिस्टर, औषधि भंडार, प्रसूति कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई बिंदुओं पर सीएचसी प्रभारी को सुधार लाने के निर्देश दिए। एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह सोमवार को अचानक सीएचसी पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया जहां उन्होंने एक चिकित्सक की एडवांस में उपस्थिति दर्ज देख नाराजगी जाहिर की तथा उसकी फोटोग्राफी भी कराई। जिस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित कुमार त्यागी ने मामले को संभालते हुए भूलवश लगा होने की बात कही। महिला चिकित्सक का भी समय से पूर्व आवास पर चले जाने पर नाराजगी जाहिर की तथा उन्हे नियत समय तक सीएचसी पर तैनात रहने को कहा। वहीं लैब में समस्त जांच के बारे मे...