रांची, फरवरी 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी एकत्रित हुए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अनिता कुमारी ने उपस्थित सभी कर्मियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस दिन लोग सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक-दूसरे की खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने सभी से सकारात्मक सोच के साथ सेवा कार्य में तत्पर रहने का आह्वान किया। समारोह के दौरान स्वास्थ्यकर्मी होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम ...