सीएचसी कर्मियों को किया गया सम्मानित
घाटशिला, मई 3 -- मुसाबनी। प्रखंड प्रमुख सह आजसु नेता रामदेव हेंब्रम शुक्रवार को मजदूर दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह पहुंचे। जहां उन्होंने सफाई कर्मियों, चालक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सब भी इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अभिन्न अंग हैं, आप सबके सहयोग से ही यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। मौके पर उन्होंने वहां कार्य करने वाली महिलाओं को साड़ी एवं पुरुष कर्मियों को छाता देकर सम्मानित किया। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुंदरलाल मार्डी, बीपीओ सूरज पूर्ति, रुनू पातर, संजय गोप, फागू सोरेन, हरि पत्रो, जमशेद सोरेन आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर संगठित होने का लिया गया संकल्प यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर वार्ड पार्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.