धनबाद, मई 9 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी व पीएचसी) में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली विभाग की ओर से सभी केंद्रों में डबल सोर्स से कनेक्शन जोड़ा जाएगा। जल्द ही बिजली विभाग की ओर से सर्वे किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएंगे, जिससे केंद्रों में अच्छे वोल्टेज के साथ पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। सोलर, इनवर्टर व लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी: बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस केंद्र में सोलर और इनवर्टर बैटरी खराब है, उसे जल्द बदल कर दूसरा लगाया जाएगा। जिस केंद्र में बिजली लोड अधिक है, अक्सर पावर कट या अन्य समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे बिजली संकट उत्पन्न हो रही है, वैसे केंद्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाकर लोड कम किया जाएगा। जिस केंद्र...