हाथरस, सितम्बर 3 -- हाथरस। अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं तो आप अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महौं के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहब सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत मिशन के अर्न्तगत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हैं। वह अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के सीएचओ, उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौं पर कार्यरत आयुष्मान मित्र से आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवायें। यह भारत सरकार एवं राज्य सरकार की एवं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके अर्न्तगत एक वर्ष तक सभी आयुष्मान योजना से सम्बन्धित अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार किया जाता है। कृपया सभी आयुष्मान भा...