सीएचसी अहरौला का संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक ने किया निरीक्षण
आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला का गुरुवार को संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक लखनऊ डॉ. एपी सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य आजमगढ़ डॉ. बीके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने अस्पताल के रजिस्टर, दवा स्टॉक, वैक्सीन फ्रीजर तथा उपलब्ध वैक्सीन की जांच की। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई, रखरखाव और बेड व्यवस्था का भी जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 30 बेड के अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती न मिलने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए अधीक्षक को चेतावनी दी। अधिकारियों ने प्रसूता महिलाओं के साथ आए तीमारदारों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। संयुक्त निदेशक ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिव कुमार यादव से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.