रांची, जुलाई 27 -- कांके, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अनगड़ा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि प्रभा और संविदा पर कार्यरत प्रखंड लेखा प्रबंधक अजय काशी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए रांची जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष महेश कुमार मनीष ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक को तीसरी बार ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इससे पहले 19 दिसंबर 2025 और 8 जून 2026 को भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के भुगतान, दवा और अन्य सामग्री की खरीद तथा एनक्वास योजना में अनियमितता बरती गई है। महेश कुमार मनीष ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें...