गाजीपुर, जून 1 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके सरोज ने सोमवार को क्षेत्र के तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न केंद्रों पर मिली लापरवाही और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए उन्होंने 13 स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। औचक निरीक्षण की शुरुआत मेदिनीपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई। यहां चार कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वह डेढ़गांवा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका मिला...