सीतापुर, जनवरी 28 -- लहरपुर। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बुधवार को बीपीएम व बीसीपीएम के साथ मिलकर टीकाकरण केंद्र असरापुर के उपकेंद्र भगौतीपुर और व भानपुर के उपकेंद्र तकिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक ने एएनएम को सभी गर्भवती महिलाओं के खून की जांच, बीपी और सभी जांचे करने के निर्देश दिए। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती के रजिस्टर की जांच भी की। इसके अलावा मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड की जांच और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन और फॉलोअप करने के निर्देश दिए। आशा की डियूलिस्ट चेक की गई, जो सही पाई गई। इस दौरान बीपीएम गौरव सक्सेना व बीसीपीएम मनोज वर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...