सीतापुर, मार्च 11 -- केसरीगंज, संवाददाता। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस वीएचएसएनडी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थलों का निरीक्षण किया गया। बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई ने ग्राम बिलरिया व कोदहरा में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के वजन और पोषण के संबंध में भी जानकारी ली और एचआरपी महिलाओं के प्रबंधन व फालोअप के निर्देश दिए। एएनसी जांच आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एएनएम अनुराधा वर्मा व नेहा को सभी गर्भवती महिलाओं की सभी जांचे करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर बीसीपीएम मनोज वर्मा व बीपीएम गौरव सक्सेना यूनिसेफ के अखिलेश पांडेय, आशा, माया देवी व सुमरती देवी, आंगनबाड़ी निरुपमा व संतोष कुमारी उपस्थित...