रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अधीक्षक की कुर्सी पर विधायक पुत्र के बैठने के मामले ने तूल पकड़ लिया हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट तलब की गई है। बीते चंद रोज पहले स्वार विधायक शफीक अंसारी के पुत्र अचानक सीएचसी पहुंचे थे। वहां उन्होंने न केवल विभागीय कामकाज का निरीक्षण किया, बल्कि मौके पर मौजूद प्रभारी व स्टाफ को कई दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके द्वारा प्रशासनिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और विधायक पुत्र होने का रौब दिखाने की घटना को किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विभाग की कार्यप्रणाली और बाहरी हस्तक्षेप क...