सीएचसी अगऊर में एक्स-रे मशीन खराब, जिम्मेदार बेपरवाह
बलिया, मई 31 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगऊर में एक्सरे मशीन छह माह से बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पीएचसी बांसडीह में भी एक्स-रे मशीन नहीं होने के कारण लोगों को हजारों रुपए खर्च कर बाहर से जांच करानी पड़ रही है।पीएचसी बांसडीह में भी बायो केमिस्ट्री जांच के लिए बड़ी मशीन आई है, जो गोदाम में ही बंद पड़ी है तथा अब तक चालू नहीं हो सकी है। अस्पताल का आरओ मशीन भी एक वर्ष से अधिक समय से खराब है। इससे लोगों का गर्मी में हैंडपम्प के पानी का ही सहारा है। क्षेत्र के अरूण सिंह, पिंटू सिंह, दिग्विजय सिंह, विनय मिश्रा, प्रतुल ओझा, अभिजीत तिवारी सत्यम, राकेश वर्मा, दुर्गेश मिश्र आदि ने अस्पताल की मशीनों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बंद है एक्स-रे मशीन, कहीं पर अल्ट्रासाउंड नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.