धनबाद, मार्च 3 -- झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में चिकित्सक होली में भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के आदेश पर सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी दी गई है। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मिहिर कुमार ने चिकित्सा और स्वास्थ्य कर्मियों का रोस्टर तैयार कर लिया है। सभी को ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्य करते हुए ससमय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात कही है। डॉ मिहिर कुमार ने कहा कि सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.