वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू से संबद्ध स्कूलों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होने की घोषणा के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। प्रवेश बुलेटिन में इस साल सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल में कक्षा-9 में छात्राओं के लिए एक भी सीट नहीं दिखाई गई है। मंगलवार को बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय पर छात्र-छात्राओं ने इसपर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल में कक्षा-9 में छात्राओं के लिए सीट शून्य करने को मेधावी छात्राओं के साथ अन्याय करार दिया। कहा कि कक्षा-9 में छात्राओं के लिए अतिरिक्त सेक्शन बनाया जाए और इसमें नए प्रवेश लिए जाएं। कोविड काल से स्थगित कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा को भी बहा...