सीएचएसएल : चयनित अभ्यर्थियों का पहचान सत्यापन एक सितंबर से
प्रयागराज, अगस्त 18 -- कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 2) स्तरीय परीक्षा-2025 के प्रथम चरण के अस्थायी आवंटन में चयनित अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 20 से 22 अगस्त तक आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर पहचान सत्यापन के लिए केंद्र, तिथि और समय का चयन कर सकेंगे। पहचान सत्यापन की प्रक्रिया एक से तीन सितंबर तक संबंधित केंद्रों पर होगी। स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए केंद्र का पता अभ्यर्थियों के लॉगिन मॉड्यूल में उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहचान सत्यापन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उनका नाम अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हरियाणा कोर्ट क्लर्क का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 1265 पदों पर होनी है भर्ती
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.