नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वर्ष 2026 में पराली जलाने की घटनाओं को समाप्त करने की तैयारी को लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हॉटस्पॉट जिलों के उपायुक्त, जिलाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक में आगामी धान कटाई सत्र से पहले फसल अवशेष प्रबंधन, जागरूकता अभियान और सख्त प्रवर्तन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। राज्यों ने खेतों में फसल अवशेष प्रबंधन, धान के भूसे के वैकल्पिक उपयोग और ईंट भट्टों में बायोमास उपयोग से जुड़ी अपनी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत कीं।समीक्षा यह भी पढ़ें- राइस मिल का डीएम ने किया निरीक्षण, ...