नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई इलाकों में सड़क की धूल और निर्माण-ध्वंस (सीएंडडी) कचरे से जुड़े 34 उल्लंघन सामने आए।22 अप्रैल को चलाए गए इस अभियान में आयोग द्वारा गठित पांच फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने सिविल लाइंस, करोल बाग और पश्चिमी दिल्ली क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया। जांच में महाकवि तुलसीदास मार्ग, नजफगढ़ रोड, केशोपुर रोड, पंजाबी बाग रिंग रोड, आजादपुर रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर धूल के अधिक स्तर और मलबे का जमा होना पाया गया।रिपोर्ट के अनुसार, इन स्थानों पर नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और कचरे के समय पर निस्तारण में कमी पाई गई, जिससे स्थानीय स्तर पर ...