मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरनगर फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के हॉल में मंगलवार को औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) और सीएक्यूएम के नियमों को लेकर कार्यशाला हुई। इस कार्यशाला में पेपर मिलों समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मानकों, निगरानी व्यवस्था और आवश्यक सावधानियों के बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जागरूक किया। इस दौरान कई इकाईयों को विशेष रूप से सुधार के निर्देश के साथ जरूरी उपकरण खरीदने के सुझाव दिए गए।जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा को पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद यूपीपीसीबी के आ...