देहरादून, फरवरी 23 -- मोदी सरकार के चर्चित सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 (सीएए) के तहत उत्तराखंड में रहने वाले 159 हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलने जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए में संशोधन करके भारत में शरण लेने वाले हिंदू परिवारों की परेशानियों को दूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऐसे नागरिकों की चिंता की जो कि सालों से भारत में नागरिकता के लिए भटक रहे थे। मालूम हो कि मोदी सरकार ने संसद में सीएए यानि नागरिक संशोधन अधिनियम 1955 में सुधार करते हुए 2019 में बिल पास किया था, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी। उस समय संसद में विपक्ष के भारी शोरगुल के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने एक्ट में संशोधन की जरूरत को सामने रखा था। इस संशोधन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.