सीएआरआई में कवियों की रचनाओं पर आनंदित हुए वैज्ञानिक
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। सीएआरआई में मंगलवार को हिंदी दिवस समापन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें कवियों ने भाग लिया । शिवाकांत विद्रोही की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का पाठ हुआ। डॉ. गीता चौहान, डॉ आशुतोष, डॉ पीके दीवाना, डॉ प्रभाकर मिश्रा, गौरव सक्सेना और अन्य कवियों की कविताओं तथा गजलों ने सभी को बहुत ही आनंदित किया। 15 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा के दौरान संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं को संस्थान के निदेशक डॉ जगबीर सिंह त्यागी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ संदीप सरन, डॉ एमपी सागर, डॉ. सिम्मी तोमर, डॉ विनय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट पर विजेताओं को मिला पुरस्कार यह भी पढ़ें- जीबी पंत में हिन्दी पखवाड़े का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.