बरेली, फरवरी 26 -- किसानों की आय को दुगना करने के उद्देश्य से बुधवार को केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में डीएपीएससी परियोजना के अंतर्गत किसानों को मोची किट बांटी गई। कार्यक्रम में डॉ. मतीन अंसारी ने सभी किसानों को बैकयार्ड मुर्गी पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ संदीप सरन ने आने वाली गर्मियों में मुर्गियों की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान के निदेशक डॉ जगबीर सिंह त्यागी ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर ब्लॉक भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी एवं ब्लॉक नवाबगंज के 45 लाभार्थी किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.