सीएआईआर-यूजीसी नेट में सुमित को मिली 72वीं रैंक
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एमएससी 2024-26 बैच के छात्र सुमित कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त सीएआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 72वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर डीडीयू के शिक्षकों, विभागीय सदस्यों ने बधाई दी है। सुमित इससे पूर्व बीएससी के दौरान प्रतिष्ठित आईआईटी-जेएएम (रसायन विज्ञान) परीक्षा में ऑल इंडिया 118वीं रैंक हासिल की थी। साथ ही एफटीआईआर जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा को भी उत्तीर्ण किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.