नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज होने के बाद विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर पक्षपात और भेदभाव करने सहित कई आरोप लगाते हुए उन्हें पद के हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिया है। संसद के दोनों सदनों में सौंपे गए नोटिस पर विभिन्न विपक्षी पार्टियों के 130 लोकसभा और 63 राज्यसभा सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दस पेज के इस नोटिस में ज्ञानेश कुमार पर कार्यालय में पक्षतापूर्ण एवं भेदभावपूर्ण आचरण तथा चुनावी धोखाधड़ी की जांच में जानबूझकर बाधा डालने सहित कई अन्य आरोप लगाए गए हैं।अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में विपक्षी दलों...