गोंडा, अक्टूबर 1 -- गोण्डा, संवाददाता। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गुरुवार को वाम दलों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई माले के कार्यकर्ता शामिल रहे । प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है । ज्ञापन में निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और एसआईआर को लेकर आपत्तियां उठाई गईं। वाम दलों ने एसआईआर पर रोक, हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग की। साथ ही 25 सितंबर को जंतर-मंतर पर वामपंथी दलों द्वारा प्रदर्शन के दौरा 60 से अधिक लोगों की हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की गई। यह भी पढ़ें- क्या जरूरत थी ज्ञानू? चुनाव आयो...