नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने संबंधी विपक्ष के नोटिस को खारिज किये जाने का विरोध किया। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि यह फैसला संवैधानिक प्रक्रियाओं और लोकतंत्र में जवाबदेही को कमजोर करता है।विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन में सिंघवी ने यह भी कहा कि प्रारंभिक चरण में नोटिस को खारिज करने का कदम संविधान में महाभियोग की पूरी प्रणाली का गला घोंटने जैसा है। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन और सागरिका घोष, राजद के मनोज झा, आम आदमी पार्टी आप के संदीप पाठक और कुछ अन्य नेता मौजूद थे। सिंघवी ने कहा कि जब जवाबदेही को अवरुद्ध कर दिया जाता है, तो लोकतंत्र पर ही महाभियोग लग जाता है। उन्होंने क...