नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पुलिस हिरासत से रविवार को छूटने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह विरोध अब पूरे देश में फैल जाएगा। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जबकि अधिकारी प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को बुला सकते थे। सौरव ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी औपचारिक नोटिस के उन्हें विमान से गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया। उनके फोन जब्त कर लिए गए और उन्हें वकील से संपर्क करने की इजाजत तक नहीं दी गई। रिहाई पर लगाई गई शर्त को लेकर उन्होंने कहा कि देश में शांति केन्द्र सरकार और मुख्य चुना...