मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च पानी टंकी चौक से कल्याणी चौक तक निकाला गया। माकपा के जिला सचिव दिनेश भगत ने कहा कि चुनाव केवल मतदान कराने की प्रक्रिया नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियादी शर्त है। मार्च में वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता महेंद्र राय, जिला कमेटी सदस्य सूरज कुमार सिंह, डीआईएफआई के संतोष यादव, एसएफआई के आरिफ हुसैन, जितेंद्र चौधरी, कामिनी कुमारी, इम्तियाज अहमद अर्शी, शहनवाज हुसैन, सन्नी राज, सुंदेश्वर सहनी, फैजान, सफीकुर रहमान, दीपक कुमार यादव व भोला कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामि...