छपरा, अगस्त 10 -- सारण में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक बदलेगा क्षेत्र का खाका न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। पंचायत आम निर्वाचन 2026 से पहले सारण समेत पूरे बिहार में पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पंचायती राज विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सीईबीलेआउट मैप की 50 प्रतियां प्रति ईबी तैयार कराने, ब्लॉकवार गणना तथा परिसीमन से संबंधित अन्य कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। इसका असर सारण की पंचायतों के क्षेत्र निर्धारण पर भी पड़ेगा।

पंचायत क्षेत्र निर्धारण विभागीय आदेश में बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र, ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र,...