सीईएल बनाएगी वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन
गाज़ियाबाद, जून 3 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) ने सौर ऊर्जा के साथ पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रख दिए हैं। बुधवार को सीईएल ने वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन प्रणालियों के निर्माण के लिए नीकॉन क्लीन एनर्जी के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सीईएल ने बीते माह 200 मेगावाट क्षमता के सोलर पैनल के उत्पादन की यूनिट का शुभारंभ किया था। नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीईएल ने विंड टर्बाइन के निर्माण के लिए भी समझौता किया है। सीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि नीकॉन क्लीन एनर्जी के साथ मिलकर वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन का निर्माण किया जाएगा। पारंपरिक बड़े पंखों वाले पवन चक्कियों की अपेक्षा ये आधुनिक टर्बाइन कम जगह में लगते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.