सीईआईआर पोर्टल से 817 लोगों के गुम फोन मिले
रांची, अगस्त 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उनके वास्तविक धारकों को लौटने के उद्देश्य से सेंट्रल इक्यूपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में खोए मोबाइल फोन को ट्रेस कर वास्तविक धारकों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। बताया गया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 817 मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें रांची में 100, गुमला में 24, लोहरदगा में 14, खूंटी में 53, सिमडेगा में 128, जमशेदपुर में 28, चाईबासा में 33, सरायकेला में 4, गढ़वा में 57, लातेहार में 24, बोकारो में 78, धनबाद में 29, हजारीबाग में 7, चतरा में 18, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.