महाराजगंज, जून 18 -- महराजगंज, नवीन विषेन । महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल व तकनीकी मदद से गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई गई है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल को इस गुड वर्क पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।

मोबाइल फोन की तलाश विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज आवेदनों के आधार पर सर्विलांस सेल ने मोबाइल फोन की तलाश शुरू की थी। आईएमईआई नंबर के जरिए ट्रैकिंग व तकनीकी विश्लेषण कर अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन बरामद किए गए। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए गए।

संपत्ति की सुरक्षा एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि तकनीक क...