लातेहार, जून 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, रांची के निर्देशानुसार गुम हुए कुल 16 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन को एसपी कुमार गौरव ने उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी ने कहा कि आम नागरिक अपने गुम हुए मोबाइल की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग करें। इस पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने एवं उसे ट्रेस करने में सहायता मिलती है। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में वे जल्द से ज...