महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीईआईआर पोर्टल व सर्विलांस सेल की मदद से जिले की पुलिस ने 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया। इन स्मार्टफोनों की कीमत तीस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के साथ एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने ढूंढे गए मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंपा। यह भी पढ़ें- परीक्षितगढ़ पुलिस ने लौटाए पांच गुम मोबाइललोगों की खुशी लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पर लोगों ने पुलिस व सर्विलांस टीम का आभार जताया।पुलिस की कार्रवाई पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में सर्विलांस टीम ने आईएमईआई नंबर आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण व आधु...