संतकबीरनगर, सितम्बर 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में गुमशुदा मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। संतकबीरनगर पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। एसपी की मौजूदगी में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में धारकों में मोबाइल वितरित किया गया। खोए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे पर साफ मुस्कान देखी गई। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की।

गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के बारे में एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि सीओ सर्विलांस/यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में यह बरामदगी की गई। उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर तैनात कर्मचारियों और सर्विलांस टीम को गु...