कौशाम्बी, फरवरी 14 -- सेंट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से चोरी, स्नेचिंग या फिर खोए हुए मोबाइल फोन ट्रैक कर उन्हें बरामद करने में कौशाम्बी पुलिस ने जनवरी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार जिले की पुलिस का उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान आया है। इस कामयाबी पर एसपी समेत सभी आला अधिकारी गदगद हैं। पुलिस कप्तान ने बेहतर काम करने वाले सभी मातहतों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की बात कही है। पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया जनवरी महीने का आंकड़ा देखें तो कौशाम्बी में तमाम लोगों के मोबाइल फोन चोरी, स्नेचिंग या कहीं खो गए थे। मोबाइल फोन धारकों ने खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों व सीसीटीएनएस टीम ने सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.