सीआरपी व बीआरपी ने जताई खुशी
धनबाद, सितम्बर 16 -- धनबाद। लंदन में आयोजित यूके इंटरनेशनल डेवलपमेंट असेंबली में झारखंड की साक्षरता दर पर लाइव चर्चा के साथ-साथ झारखंड के सभी जिलों में सीआरपी एवं बीआरपी की ओर से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की भी सराहना की गई। जिले के सीआरपी व बीआरपी ने इसे गर्व का विषय बताते हुए खुशी जताई है। सीआरपी व बीआरपी ने कहा कि यह सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या जिले का नहीं, बल्कि झारखंड के प्रत्येक सीआरपी व बीआरपी, शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े उन सभी कर्मियों का सम्मान है, जो जमीनी स्तर पर बच्चों के बेहतर सीखने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वैश्विक मंच पर पहचान मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.