साहिबगंज, अप्रैल 9 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो प्रखंड के मोतीपहाड़ी संकूल में पदस्थापित सीआरपी राजेश सिन्हा का निधन बुधवार की देर रात हृदय गति रुकने से हो गई। निधन पर सीआरपी/बीआरपी महासंघ के जिला अध्यक्ष फैजल अफरोज, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान आलम, अनुज कुमार, विश्वजीत गुप्ता, ईश्वर पंडित, धर्मेन्द्र कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है। महासंघ के बोरियो प्रखंड अध्यक्ष सुल्तान आलम ने बताया कि स्व. सिन्हा एक सरल स्वभाव एवं मृदु भाषी प्रवृति के व्यक्ति थे। श्री आलम ने कहा कि संघ की ओर से स्व. राजेश सिन्हा के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ हीं जिला प्रशासन से मिलकर दिवंगत सिन्हा के आश्रितों को अनुकम्पा पर नौकरी एवं ईपीएफ का लाभ देने की मांग की जाएगी। सीआरपी के निधन पर मोतीपहाड़ी संकूल के शिक्षकों एवं सहायक अध्यापकों ने गहरा दुख व्यक्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.