लोहरदगा, अगस्त 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सीआरपीएफ 158 बटालियन की ओर से नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सीआरपीएफ के जवान बाइक और साइकिल पर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में जवानों ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के दौरान जवानों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का संदेश दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया गया। जवानों ने नागरिकों से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Balia News: राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा शहर, शान से निकली तिरंगा यात्रा ...