धनबाद, जुलाई 28 -- प्रधानखंता मुख्यालय में सोमवार को सीआरपीएफ 154 बटालियन की ओर से स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देनेवाले अमर शहीदों की श्रद्धांजलि देकर की गई। कमांडेंट सुनीलदत्त त्रिपाठी ने सीआरपीएफ 154 बटालियन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मौके पर स्थानीय विद्यालयों में चित्रांकन व क्विज का आयोजन किया गया। पौधरोपण हुआ। जवानों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कमांडेंट ने जवानों के प्रयास को खूब सराहा। द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आंनद, उप कमांडेंट अमित कुमार झा, भास्कर भट्टाचार्य, चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष झा, निरीक्षक मनमोहन उपाध्याय आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें-...