रामपुर, अगस्त 15 -- ​रामपुर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र में सात से 15 अगस्त तक वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वंदे मातरम और आजादी का महोत्सव के तीसरे चरण का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों की शुरुआत सात अगस्त को अधिकारियों, जवानों व मॉन्टेसरी स्कूल के बच्चों द्वारा सामूहिक वंदे मातरम गायन से हुई। ​इसके बाद 08 अगस्त को मोदी मॉल प्रांगण में सीआरपीएफ बैंड की प्रस्तुति व देशभक्ति धुनों के साथ सामूहिक गायन हुआ। 10 अगस्त को केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों के साथ सामूहिक गायन और 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें जवानों ने परिसर व घरों में तिरंगा फहराया। यह भी पढ़ें- 11वीं बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा 14 अगस्त ...