सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर ने निकाली 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत झपहां स्थित ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ की ओर से गुरुवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली उप महानिरीक्षक राकेश कुमार के निर्देशन में निकली। इसमें ग्रुप केन्द्र के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवानों ने वाहनों पर तिरंगा लगाकर भाग लिया। रैली के दौरान 'हर घर तिरंगा', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगते रहे। जवानों ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर उमेश ने दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हर घर तिरंगा अभियान : वरिष्ठ नागरिकों के साथ निकाली गई जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- सीपी ने हरि झंडी दिखा की हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.